पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Entrance exam for 19 courses in PU starts today

Jaunpur News: पूविवि में 19 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आज से

Mon, 29 Jun 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Entrance exam for 19 courses in PU starts today
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित 19 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पीयूकैट-2026 (पूर्वांचल यूनिवर्सिटी कंबाइंड टेस्ट) परीक्षा आज से शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा 29 और 30 जून को कराई जाएगी। काउंसिलिंग 9 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन

पीयू कैट के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी। पेपर दो-दो घंटे के कराएं जाएंगे। पहले दिन 29 जून को सुबह 9 से 11 बजे तक डिप्लोमा इन फार्मेसी, एंड बीटेक इन आल ब्रांच, 12 बजे से दो बजे तक बीसीए, 3 से 5 बजे तक बीबीए, बीए एलएलबी, एमबीए की परीक्षा होगी। दूसरे दिन 30 जून को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक एमबीए बिजनेश इकोनॉमिक्स, एमबीए फाइनेंस, एमबीए ई कामर्स, एमबीए एग्री बिजनेश, एमबीए एचआरडी, दोपहर 12 बजे से दो बजे तक एलएलएम, एमएससी इन केमेस्ट्री, एमएससी इन जूलोजी, एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

तीन बजे से 5 बजे तक बीकॉम आनर्स, बीएससी जूलोजी, बाटनी, केमेस्ट्री, इनवार्नमेंटल साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी आनर्स बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई जाएगी। विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पीयूकैट आयोजित कर रहा है। यह परीक्षा 19 पाठ्यक्रमों पीजी और वोकेशनल प्रोग्राम्स के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा के बाद 30 जून की सायं उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जबकि 5 जुलाई को परिणाम घोषित होगा। इसके बाद 9 जुलाई से काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होगी। विश्वविद्यालय परिसर में इस वर्ष कुल 56 विषयों एवं एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed