सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways buses are going from bypass instead of Gaurabadshahpur market.

Jaunpur News: गौराबादशाहपुर बाजार से न होकर बाईपास से जा रही रोडवेज बसें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are going from bypass instead of Gaurabadshahpur market.
रोडवेज वाली खबर मं फोटो- लल्लन सिंह, व्यापारी नेता
विज्ञापन
-यात्रियों को दो से तीन किमी दूरी डग्गामार वाहनों से तय करना मजबूरी
Trending Videos

-माघ मेले में जाने वाले बुजुर्गों व महिला श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। क्षेत्र के मुख्य मार्ग गौराबादशाहपुर बाजार से रोडवेज बसे न जाकर जौनपुर आजमगढ़ बाईपास मार्ग से निकल जा रही है। जिसके वजह से यात्रियों को दो से तीन किमी की दूरी डग्गामार वाहनों से तय करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कतें माघ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है।
गौराबादशाहपुर बाजार से रोडवेज बसें न जाकर जौनपुर आजमगढ़ बाईपास मार्ग से निकल जा रही है। जिससे यहां के व्यापारियों समेत अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय सबसे ज्यादा दिक्कतें माघ मेले में जाने वाले बुजुर्गों व महिलाओं को हो रही है। मजबूरन गौराबादशाहपुर बाजार से यात्रियों को बस पकड़ने के लिए जीवली तिराहे या बिथार जाना पड़ रहा है जिसकी दूरी कस्बे से लगभग दो से तीन किमी है। इन दूरी को तय करने के लिए यात्रियों से डग्गामार वाहन मनमाने पैसा भी वसूलते है। रात के समय सवारी नहीं मिलने से दिक्कतें और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................................
इनसेट
50 से अधिक गांवों के लोग गौराबादशाहपुर बाजार से करते है यात्रा
तारा उमरी, सुरैला, बारी, धानापुर, पिलखिनी, मनिहांगोविन्दपुर, कुरेथु, खटोलिया, सोनारी, अमरा, भदेवरा, नयनसंड समेत 50 से अधिक गांव के लिए गौराबादशाहपुर केंद्र है। जहां से होकर ही लोग प्रयागराज, आजमगढ़, लखनऊ, गोरखपुर, बलिया, मऊ, भदोही, सुल्तानपुर तक आवागमन होता है। बाजार से होकर बसें नहीं जाने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गौराबादशाहपुर निवासी दीपक मिश्रा, विकास साहू , जूही राय आदि ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
........................
यात्रियों की प्रतिक्रिया

रोडवेज बाईपास मार्ग से गुजरने की वजह से माघ मेले में जाने आने वालों श्रद्धालुओं के साथ व्यापारियों को समस्या हो रही है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
- धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
......................
रोडवेज बसें बाईपास मार्ग से होकर निकल जा रही। दिन के समय डग्गामार वाहनों से किसी तरह गौराबादशापुर बाजार तक किसी तरह से पहुंच जाते है, रात के समय समस्या और बढ़ जाती है।
लल्लन सिंह, व्यापारी नेता, गौरबादशाहपुर
..............................
वर्जन
चालकों को गौराबादशाहपुर बाजार से होकर बसें ले जाने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि जौनपुर डिपो की बसें बाजार से नहीं जा रही है तो जांचकर चालकों को चेतावनी दी जाएगी।
-ममता दुबे, एआरएम जौनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed