सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sister in law cousin brother murdered her by slitting her throat

देवर की हैवानियत: घर के बाहर थी भाभी, तभी युवक अचानक रेतने लगा गला, लोगों के पहुंचने तक काट डाली आधी गर्दन

अमर उजाला नेटवर्क, खुटहन (जौनपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Feb 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार

 विवाहिता की गुरुवार को उसके चचेरे देवर ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

Sister in law cousin brother murdered her by slitting her throat
मृतका की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

गुजरात के सूरत से एक सप्ताह पूर्व पति के साथ उसके ननिहाल, ख्वाजापुर गांव में साथ आई पत्नी का गुरुवार को उसके चचेरे देवर ने चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवर को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के पीछे आरोपी देवर का मुंबई में किसी युवती से प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें बाधक बनने से नाराज देवर ने भाभी का गला रेत दिया।

Trending Videos

सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या, चचेरा भाई आदित्य पुत्र रामबचन मौर्या तथा पांच वर्षीय बेटी श्रेया के साथ सूरत शहर में रहकर नौकरी करता है। गत 21 जनवरी को वे चारों लोग सूरत से निशा के मायका कानपुर आए थे। जहां से 28 जनवरी को वे सभी पवन मौर्या के ननिहाल ख्वाजापुर गांव में नाना गुरुदीन मौर्या के घर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर निशा घर के बाहर छप्पर में बैठी हुई थी तभी अचानक साथ में आया चचेरा देवर आदित्य चाकू निकाल उसका गला रेतने लगा। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो तब तक वहां निशा का आधा गला कटा हुआ देखा। जमीन पर खून फैला हुआ था। हत्यारोपी को लोगों ने पकड़ कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। आदित्य का रिश्तेदारी की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती मुंबई में रहती है। फोन पर ही दोनों की बातें हुआ करती थीं। जिसकी जानकारी निशा को हुई तो उसने यह बात घर वालों को बता दी थी। इसी से नाराज होकर आदित्य ने अपनी भाभी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed