सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother in law slits sister in law s throat and Told to police my revenge is complete

देवर ने भाभी का गला रेता: पुलिस से बोला- बदला हो गया पूरा, 5 जनवरी की इस घटना के बाद से हत्या करने की चढ़ी सनक

संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Feb 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

देवर ने विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी। चचेरे देवर ने चाकू से गला रेत वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। 

Brother in law slits sister in law s throat and Told to police my revenge is complete
देवर ने भाभी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के ख्वाजापुर गांव में गुरुवार को चचेरे देवर ने विवाहिता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने कहा कि अब उसका बदला पूरा हो गया।

Trending Videos

5 जनवरी को आरोपी की प्रेमिका की मां ने मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। इसके लिए वह अपनी चचेरी भाभी को जिम्मेदार मानता था। क्योंकि भाभी ने आरोपी और उसकी प्रेमिका की तस्वीर दोनों के परिवारों को भेज दी थी। सुल्तानपुर निवासी पवन मौर्या पत्नी निशा (34), बेटी श्रेया (5) और चचेरे भाई आदित्य के साथ सूरत में रहते हैं। पवन और आदित्य प्राइवेट नौकरी करते हैं। 21 जनवरी को पूरा परिवार सूरत से निशा के मायके कानपुर आया। वहां से 28 जनवरी को सभी पवन के ननिहाल ख्वाजापुर गांव आ गए। बृहस्पतिवार को दोपहर में निशा घर के बाहर छप्पर में बैठी थी, तभी चचेरा देवर आदित्य ने चाकू निकालकर निशा का गला रेत दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। जमीन पर खून फैला हुआ था और महिला की आधी गर्दन काट चुका था। लोगों ने आरोपी को पकड़कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी भाभी के चलते ही उसकी प्रेमिका की मां ने आत्महत्या कर ली थी। अब उसका बदला पूरा हुआ।
 

हत्यारोपी बोला- भाभी के चलते ही उसकी प्रेमिका ने दे दी जान
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी भाभी के चलते ही उसकी प्रेमिका की मां ने आत्महत्या कर ली। अब उसका बदला पूरा हुआ। खुटहन थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम संबंध है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पिता की हत्या के बाद अपने पास रखता था चाकू
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पिता राम बचन मौर्य की 3 मई 2025 को हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को आरोपी के दोस्तों ने ही अंजाम दिया था। उस समय पता चला था कि दोस्त उसे ही मारना चाहते थे लेकिन हत्या उसके पिता की हो गई। इस वारदात के बाद से वह खुद के पास से प्रोफेशनल चाकू (खुखरी) रखने लगा था। उसी चाकू से उसने अपनी भाभी का गला रेत दिया। पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है।

आजमगढ़ की प्रेमिका से सूरत में हुई थी मुलाकात
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपनी प्रेम कहानी भी बताई। पुलिस की जांच में सामने आया कि आजमगढ़ जिले के एक गांव की युवती का परिवार मुंबई में रहता था। युवती से उसकी मुलाकात सूरत में एक शादी के दौरान हुई। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये एक-दूसरे के नजदीक आए और प्यार करने लगे।

5 जनवरी की इस घटना के बाद से बदला लेने की चढ़ी सनक
दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और बातें भी करने लगे थे। इसकी जानकारी आरोपी की भाभी निशा को हो गई। उसने दोनों की तस्वीर प्रेमिका की मां और आरोपी की मां को भेज दी थी। इसी बीच जनवरी में भी युवती सूरत गई। वहां आदित्य ने उसे गिफ्ट दिया था। लेकिन, यह तस्वीर उसके भाभी के हाथ लग गई, जिसे उसने फिर दोनों के परिवार वालों को भेज दिया।

इससे नाराज प्रेमिका के पिता ने अपनी बेटी और पत्नी की पिटाई की थी। इससे दुखी होकर प्रेमिका की मां ने 5 जनवरी को आत्महत्या कर ली। इसके बाद से आदित्य भाभी से बदला लेने की सोच रहा था। फोटो डिलीट करने के लिए वह कई भाभी से उसका मोबाइल भी मांगता रहता था।

चचेरे भाई को भी मारने की कोशिश की
पुलिस के मुताबिक मृतका का पति पवन उसी दौरान खुटहन बाजार से लौट आया तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की नियत से चाकू लेकर दौड़ा लिया लेकिन पवन अपनी बेटी को लेकर वहां से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed