{"_id":"69857cba89492bf479070497","slug":"road-accident-in-jaunpur-tractor-and-innova-collide-one-dead-nine-people-injured-villagers-rushed-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर व इनोवा की टक्कर...एक की मौत, नौ लोग घायल; चीख सुन बचाने पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर व इनोवा की टक्कर...एक की मौत, नौ लोग घायल; चीख सुन बचाने पहुंचे ग्रामीण
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार
UP Accident Today: सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर बदलापुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
भीषण सड़क हादसा।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
Jaunpur News: बदलापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के पूरामुकुंद गांव में शुक्रवार की भोर तीन बजे के करीब एक इनोवा व ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सवार एक किशोर की जहां घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं, छह लोग घायल हो गए हैं। इनोवा में सवार तीन लोगों को भी गंभीर चोटें आई है।
Trending Videos
जौनपुर की तरफ से एक ट्रैक्टर सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था, जहां गलत दिशा से आ रही इनोवा से सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सवार 15 वर्षीय सक्षम गौतम की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, 39 वर्षीय अमरजीत, 60 वर्षीय मधुबन 32 वर्षीय नन्हे, 28 वर्षीय मनीष, 14 वर्षीय कृपाल निवासी फत्तूपुर बदलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, इनोवा में सवार 18 वर्षीय मनीष यादव, 22 वर्षीय आशुतोष तिवारी व 25 वर्षीय रहमत को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
