सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six people including father and daughter injured in road accidents

Jaunpur News: सड़क हादसों में बाप-बेटी सहित छह लोग घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Six people including father and daughter injured in road accidents
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाप-बेटी समेत छह लोग घायल हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर रविवार को करीब तीन बजे रेहटी गांव निवासी राजमन (45) अपनी बेटी रविता (15) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। भवनाथपुर नहर पुल के पास हाईवे पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से रविता के एक हाथ व एक पैर और पिता के एक पैर में में फ्रैक्चर हो गया। सुइथाकला : सरपतहां थानाक्षेत्र के रुधौली बाजार में रविवार सुबह दूध विक्रेता रुधौली निवासी जयराम प्रजापति दूध बेचने साइकिल से बाजार आए थे। शहागंज कोतवाली क्षेत्र के अरगूपुर निवासी विवेक दुबे बाइक से अनियंत्रित होकर भिड़ गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। धर्मापुर : जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे स्थित गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के केशवपुर तिराहे के पास एक रात टाटा मैजिक में टक्कर मारकर चालक और खलासी को गंभीर रूप से घायल करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज की है। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि बीते 16 जनवरी की रात साढ़े सात बजे शहर कोतवाली थानाक्षेत्र के हमाम दरवाजा निवासी खुशबू निषाद की टाटा मैजिक में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी थी। इससे टाटा मैजिक को चला रहे चालक दिलीप निषाद व उसमें बैठे राजेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टाटा मैजिक क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मैजिक चालक दिलीप निषाद का अभी भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि टाटा मैजिक की स्वामी खुशबू निषाद की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने और क्षतिग्रस्त करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed