{"_id":"697289f1cef0109eca01b593","slug":"socialist-ideas-made-janeshwar-mishra-a-younger-lohia-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148390-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: समाजवादी विचारों ने जनेश्वर मिश्र को बनाया छोटे लोहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: समाजवादी विचारों ने जनेश्वर मिश्र को बनाया छोटे लोहिया
मुंगराबादशाहपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का स्वागत करते पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
Link Copied
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से नगर के एक होटल में बृहस्पतिवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी विचारों ने उन्हें छोटे लोहिया बनाया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि समाजवादी विचारों पर दृढ़ता के कारण स्व. जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया की उपाधि मिली। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र समाजवादियों के आदर्श रहे। उनके विचार उन्हें सदैव समाजवा को आदर्श बनाए रखेंगे। कार्यक्रम के बीच में ही समाजवादी पार्टी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव एवं विजय बहादुर गौतम को आंबेडकर वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर ज़िलाध्यक्ष ने स्वागत किया।
Trending Videos
कार्यक्रम को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनरायन बिंद, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, दीपचंद राम, श्यामबहादुर पाल, महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव टाइगर, डॉ. जितेंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर एसआईआर की समीक्षा भी की गई। इस मौके पर मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, संजय सरोज, राजेश यादव राजन आदि उपस्थित रहे। संचालन आरिफ हबीब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।