{"_id":"6a7f65c00bf240ee02043bb7","slug":"the-bjp-rally-stopped-at-ambedkar-circle-while-the-administration-took-the-silent-march-up-to-gandhi-circle-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-161126-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भाजपा का जुलूस आंबेडकर तिराहे पर ही थमा, प्रशासन ने गांधी तिराहे तक निकाला मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भाजपा का जुलूस आंबेडकर तिराहे पर ही थमा, प्रशासन ने गांधी तिराहे तक निकाला मौन जुलूस
विज्ञापन
गांधी तिराहे प्रतिमा के समाप पहुंचा प्रशासन की ओर से निकाला गया मौन जुलूस। सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। भारत विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापित परिवारों की स्मृति में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में विचार संगोष्ठी आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले निर्दोषों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मौन जुलूस निकाला गया।
भाजपा की ओर से निकाला गया जुलूस अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर थम गया। यहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद भाजपा ने अपना जुलूस समाप्त कर दिया।
वहीं, प्रशासन की ओर से निकाला गया मौन जुलूस मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया की मौजूदगी में गांधी तिराहे तक गया। वहां, राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर जुलूस का समापन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा का कार्यक्रम अंबेडकर तिराहे तक ही निर्धारित था, इसलिए कार्यकर्ता आगे नहीं गए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का भाजपा हमेशा सम्मान करती है। सुबह ही उनकी प्रतिमा की सफाई कराई गई थी। इससे पहले कलेक्ट्रेट सभागार में भाजपा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली, लेकिन इसके साथ विभाजन का दर्द भी मिला।
विज्ञापन
विभाजन केवल भूमि का बंटवारा नहीं था, बल्कि लाखों परिवारों के विस्थापन, हिंसा और पीड़ा का इतिहास है। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान पूर्वजों द्वारा झेली गई यातनाओं और देश की अखंडता के लिए दिए गए बलिदान की जानकारी होनी चाहिए।
विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि विभाजन की त्रासदी मानव इतिहास की अत्यंत पीड़ादायक घटनाओं में से एक है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।