{"_id":"697d01c76b7444927404f87e","slug":"the-drop-in-temperature-by-two-degrees-celsius-has-intensified-the-cold-weather-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148753-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दो डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने से फिर बढ़ गई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दो डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने से फिर बढ़ गई गलन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। आसमान में बादलों की आवाजाही और पछुआ हवाओं से शुक्रवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे दिन भर गलन रही। शाम को पांच बजते ही गलन और बढ़ गई।
सर्द हवाओं ने दिन के तापमान को भी प्रभावित किया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 29 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरा गया। बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है।
गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी आसमान में बादलों का जमावड़ा रहा। गलन से सर्दी बढ़ी है लेकिन जल चुके अलाव पर नजर नहीं डाली गई। जिस कारण चौराहों व मुख्य मार्गों के किनारे कूड़ा या फिर गत्ता जलाकर जरूरतमंद सर्दी से कांपते नजर आए। बृहस्पतिवार की रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया था।
पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर एक बजे के करीब कुछ देर के लिए धूप जरूर रही लेकिन खास राहत नहीं मिली।
Trending Videos