सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three constables suspended for bribery, misbehaviour and indiscipline

Jaunpur News: रिश्वत, बदसलूकी और अनुशासनहीनता में तीन सिपाही सस्पेंड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three constables suspended for bribery, misbehaviour and indiscipline
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। अलग-अलग मामलों में संलिप्तता पाए जाने पर जिले के तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सरपतहां थाने में तैनात मुख्य आरक्षी महफूज हाशमी पर एक फरियादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू करा दी है। सुरेरी थाने के आरक्षी हिमांशु राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे थे। अनुशासनहीनता के इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर (निलंबित) कर दिया है। उधर ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता में लाइन बाजार थाने में तैनात आरक्षी पारितोष सिंह को अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह ने स्पष्ट किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार, जनता से दुर्व्यवहार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीनों मामलों की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed