सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders demanded electricity, water supply and road repairs.

Jaunpur News: व्यापारियों ने बिजली, पानी की आपूर्ति और सड़क दुरुस्त करने की मांग की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traders demanded electricity, water supply and road repairs.
विज्ञापन
केराकत बाजार में बुधवार को व्यापारियों की बैठक में बाजार व्यवस्था, व्यापारिक समस्याओं और ग्राहकों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शामिल व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को केस-वार रखते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की। हार्डवेयर व्यापारी व व्यापार मंडल केराकत नगर अध्यक्ष प्रदीप उर्फ पिंकू ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से कामकाज बुरी तरह प्रभावित होता है। पूरे दिन इन्वर्टर पर दुकान चलाना बेहद मुश्किल है। जनरल स्टोर व्यापारी अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बाजार में पार्किंग की सुविधा न होने से परेशानी होती है। लगातार जाम रहने से ग्राहक रुकना नहीं चाहते है। इससे जिससे व्यापार प्रभावित होता है। साथ ही बाजार में नियमित इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी वेदप्रिय साहू ने बताया कि बाजार में रात के समय पुलिस गश्त बहुत कम है। इस वजह से चोरी की घटनाओं का खतरा बना रहता है। सुरक्षा व्यवस्था तत्काल मजबूत होनी चाहिए। सब्जी व्यापारी महेश कुमार यादव ने कहा कि सड़क की खराब हालत और पानी निकासी की अव्यवस्था से ग्राहकों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। व्यापारी नेता घनश्याम जायसवाल ने प्रशासन से बिजली व्यवस्था सुधारने, पार्किंग सुविधा बढ़ाने, बाजार में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed