सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The examination forms will be filled from today.

Jaunpur News: आज से भरे जाएंगे परीक्षा फाॅर्म

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The examination forms will be filled from today.
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय की बीएड, एलएलबी की परीक्षाएं मई के द्वितीय सप्ताह से होने की संभावना है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीएड, एमएड, बीपीएड, एलएलबी, एलएलएम, बीपीईएस, बीलिब, बीएससी-कृषि तथा एमएससी कृषि (द्वितीय सेमेस्टर समर्थ पोर्टल को छोड़कर) सम सेमेस्टर के सत्र 2025-26 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के संस्थागत, कैरी फारवर्ड के परीक्षा फाॅर्म ऑनलाइन भरने और शुल्क जमा कराने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म भरने और सत्यापन की तिथि 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक है। परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि
Trending Videos

23 अप्रैल से 2 मई तय की गई है। इन पाठ्यक्रमों के स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगें। इसकी सूचना जारी कर दी गई है। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के चतुर्थ सेमेस्टर, छठवें सेमेस्टर, आठवें सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर स्तर के चतुर्थ सेमेस्टरए कैरी फारवर्ड के समस्त फाॅर्म पूर्व की भांति विश्वविद्यालय के पोर्टल से भरे जाएंगें। निर्धारित तिथि तक समस्त कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर महाविद्यालय उत्तरदाई होंगे। परीक्षा माह मई के द्वितीय सप्ताह से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed