{"_id":"6a5b82a02821972e1101641f","slug":"two-accused-arrested-for-giving-false-information-of-robbery-for-embezzlement-of-rs-68840-in-jaunpur-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: लूट की फर्जी सूचना का खुलासा, 68,840 रुपये के गबन में दो गिरफ्तार; पुलिस की सख्ती से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: लूट की फर्जी सूचना का खुलासा, 68,840 रुपये के गबन में दो गिरफ्तार; पुलिस की सख्ती से खुला राज
Sat, 18 Jul 2026 07:12 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:12 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में 68840 रुपये गबन के लिए लूट की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और पुलिस की सख्ती के बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर 68840 रुपये के गबन का आरोप है। पुलिस ने गबन की गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
यह घटना 17 जुलाई 2026 की शाम करीब छह बजे की है। डायल-112 पर सूचना मिली थी कि भंडारी अंडरपास के पास एक कलेक्शन एजेंट से लगभग एक लाख रुपये की लूट हो गई है। सूचना मिलते ही थाना लाइनबाजार और थाना कोतवाली की पुलिस टीमें तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे के दृश्य खंगाले और स्थानीय लोगों से बातचीत की। लूट की सूचना देने वाले कलेक्शन एजेंट से भी गहन पूछताछ और बयान लिए गए। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने पूरी घटना का अवलोकन किया।
विज्ञापन
उन्होंने पाया कि यह स्थान भारी ट्रैफिक वाला और दिन के उजाले में था। ऐसी जगह पर लूट की घटना होना असंभव था। सख्ती से पूछताछ करने पर कलेक्शन एजेंट ने 68840 रुपये का गबन करने के उद्देश्य से फर्जी सूचना देने की बात कबूल की।