{"_id":"6a5a8c9ad82bd9a2d201f15e","slug":"passenger-waiting-for-train-on-platform-collapses-and-dies-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-159199-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ट्रेन के इंतजार में प्लेटफाॅर्म पर बैठा यात्री बेहोश हुआ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ट्रेन के इंतजार में प्लेटफाॅर्म पर बैठा यात्री बेहोश हुआ, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर बैठे एक यात्री की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर बरौरा गांव निवासी राजकुमार (36) पुत्र सुरेश शुक्रवार को किसी ट्रेन का इंतजार करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर चार पर बैठे थे। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े।
आसपास मौजूद यात्रियों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम युवक को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर एक युवक के अचेत मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।