{"_id":"6973d25157ac3e2db402dc71","slug":"vakrangee-operator-robbed-of-rs-167-lakh-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-148464-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: वक्रांगी संचालक से 1.67 लाख रुपये की छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: वक्रांगी संचालक से 1.67 लाख रुपये की छिनैती
विज्ञापन
विज्ञापन
-बांकी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास हुई घटना
-तीन युवकों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने एक को किया चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकरारा। बांकी गांव स्थित प्राथिमक विद्यालय के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार वंक्रागी संचालक से 1.67 लाख रुपये की छिनैती हुई है। वारदात को तीन लोगों ने अंजाम दिया है, इसमें एक की पहचान हो चुकी है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दे रही है।
बांकी गांव निवासी राम आसरे विश्वकर्मा जौनपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित भरपुर में वक्रांगी शाखा चलाते हैं। वह रोजाना की तरह शाम को दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। पीड़ित के मुताबिक शाम सात बजे वह बाइक से बांकी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे, जहां से उनका घर करीब 200 मीटर दूर था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद मौके पर मौजूद पहले से एक युवक और बाइक सवार दो युवक उनके पीठ पर टंगे बैग को छिनकर भाग गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में 1.67 लाख रुपये, डिवाइस, बैंक के पासबुक आदि जरूरी पेपर थे। शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही सीओ सदर देवेश सिंह भी पहुंच गए। एसपी डा. कौस्तुभ ने बताया कि छिनैती की घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने एक युवक की पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-- -- -- -- --
घटना के पहले हुई थी मारपीट
जिस स्थान पर छिनैती की घटना हुई है वहीं पर कुछ देर पहले मारपीट भी हुई। इस मारपीट में बांकी गांव का ही एक युवक घायल हो गया है। पुलिस छिनैती और मारपीट की घटना को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है।
Trending Videos