सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Where there is a yagna dedicated to the story of God, that is a pilgrimage: Swami Uma Das

जहां भगवान की कथा यज्ञ हो वहीं तीर्थ : स्वामी उमा दास

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Where there is a yagna dedicated to the story of God, that is a pilgrimage: Swami Uma Das
विज्ञापन
बरईपार। भगवान विष्णु को पुत्र के रूप पाने के लिए पहले स्त्री पुरुष मनु और शतरूपा ने नैमिष वन में हजारों वर्ष तक घोर तपस्या की। तीर्थों में सर्वश्रेष्ठ तीर्थ माना जाता है। जहां प्रभु की कथा हो, जहां यज्ञशाला हो वहीं तीर्थ है। अपने घर गांव को तीर्थ बनाना चाहिए। उक्त बातें संगीतमय श्री रामकथा में कथावाचक स्वामी उमादास महराज ने लखेसर गांव में मनोहर वीर धाम पर श्रद्धालुओं के समक्ष कही। उन्होंने कथा में बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी ने स्वयं अपने शरीर को दो भागों में विभाजित कर प्रथम पुरुष और स्त्री मनु और शतरूपा को उत्पन्न किया। कथा के पूर्व आयोजक रामचंद्र यादव सहित मुख्य यजमान ने व्यास पीठ का पूजन किया। संगीतमय कथा में भजन और मानस की चौपाई पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी, लक्ष्मी नारायण पांडेय, नाई कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा, हीरालाल यादव, रामकृपाल यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा का रसपान किया। सई नदी के तट पर स्थित मनोहर वीर धाम में भोर से ब्रह्मवाणी के बाद क्षेत्र के पुरुष महिलाओं को योग क्रिया सिखाने के साथ निशुल्क चिकित्सा सलाह भी दी जाती है। वहीं क्षेत्र की महिलाएं लक्ष्मीनारायण यज्ञशाला में सुबह छह के पूर्व और शाम छह बजे के बाद परिक्रमा के बाद दीप प्रज्ज्वलित करती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed