फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies, her parents accuse in-laws of dowry harassment

Jaunpur News: महिला की मौत, मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

Tue, 04 Aug 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, her parents accuse in-laws of dowry harassment
सिकरारा। दुदौली गांव में सोमवार की शाम को चार बजे मुस्कान गौड़ (21) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि दुदौली निवासी जय प्रकाश गौड़ की पत्नी मुस्कान गौड़ अपने घर में अपने डेढ़ साल के बेटे बाबू के साथ अकेली रहती थी। परिजनों के अनुसार वे लोग सबेरे खेती के काम से बाहर गए थे। घर पहुंचे तो देखा कि मुस्कान जमीन पर पड़ी थी। उसकी हालत गंभीर थी। पुलिस को सूचना देकर उसे इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से डॉक्टरों ने रेफर किया तो स्वजन नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed