सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman threatened for posting reel, accused arrested

UP: 'नहीं तो अल्ला हू अकबर बोलवा दूंगा...', लड़की को जय श्रीराम कहने पर मिली धमकी; आरोपी अरेस्ट

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Crime: जौनपुर में वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद बरसठी थाने की पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। वह जय श्रीराम का नारा लगाने पर युवती को धमकी दे रहा था।

Woman threatened for posting reel, accused arrested
बरसठी थाने की पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

Jaunpur News: अंधभक्ति मत मचाओ समझ में आ गया, जय श्रीराम मत बोलवाओ नहीं तो अल्ला हू अकबर बोलवा दूंगा...। इस वीडियो को जितना जल्दी हो डिलीट कर दो, नहीं तो अभी एक ही फोटो तेरा डाला हूं, बदनाम कर दूंगा समझे...।

Trending Videos


इस तरह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल बिगड़ने की आशंका में बरसठी थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला बरसठी थानाक्षेत्र के बारीगांव डीह गांव में चार फरवरी का बताया जा रहा है। गांव की एक लड़की ने अपनी सहेली के साथ जय श्रीराम कहते हुए बनाई गई रील को अपने सोशल मीडिया पर वायरल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इसी को लेकर गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक उसे फोन से वीडियो डिलीट करने की धमकी दे रहा है, जिसका ऑडियो रिकॉर्ड है। ऑडियो में युवक कह रहा है कि अंध भक्ति मत मचाओ, समझ में आ गया। जय श्रीराम मत बोलवाओ नहीं तो अल्ला हु अकबर बोलवा दूंगा...।

इसके बाबत पूछताछ के लिए लड़की के परिजन उसके घर गए तो आरोप है कि वहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। बरसठी थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने गांव निवासी साहिल, उसकी मां, बहन और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed