सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers submitted a memorandum to the Divisional Railway Manager for the construction of an underpass.

Jaunpur News: अंडरपास बनाने के लिए ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक काे दिया ज्ञापन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers submitted a memorandum to the Divisional Railway Manager for the construction of an underpass.
अंडरपास बनाने के लिए ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन। संवाद
विज्ञापन
डोभी। जौनपुर-औड़िहार रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने रेलवे की ओर से आवागमन अवरुद्ध किए गए स्थान पर अंडरपास बनाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को संबोधित ज्ञापन ग्रामीणों ने डोभी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर आनंद सिंह को सौंपा। ग्रामीणों का नेतृत्व किसान संगठन के नेता अजीत सिंह ने किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस रास्ते से दर्जनों गांवों की हजारों की आबादी का आवागमन दशकों से होता रहा है। एक सप्ताह पूर्व रेल विभाग ने इसे बंद कर दिया। चंदवक बाया बगेरवा पूरनपुर, कैथौली, लोकपट्टी आदि गांवों के लोगों के आवागमन के लिए विभागों ने पक्की सड़क का निर्माण भी कराया है। रेलवे के लोहे का गाॅर्डर गाड़कर रास्ता अवरुद्ध करने से आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने चार दिन पूर्व उसी स्थान पर प्रदर्शन भी किया था। इसका संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य औड़िहार संजीत कुमार ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर नाप-जोख की। ग्रामीणों ने अंडरपास की मांग की। ज्ञापन देने वालों में साहब सिंह, सोनू सिंह, नंदलाल सिंह, जिउत बंधन सिंह, महेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह, सुरेंद्र सोनकर, संजय सिंह, रोहित सिंह, जयकेश भाष्कर, फेरू गोड़, रिंकू पाठक आदि शामिल थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed