फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man going to his aunt's house dies after being hit by a truck

Jaunpur News: बुआ के घर जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Mon, 17 Aug 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Young man going to his aunt's house dies after being hit by a truck
मछलीशहर। पवारा बाजार में पुराने थाने के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अमन पटेल (22) निवासी बिरधौलपुर मुंगराबादशाहपुर की मौत हो गई। अमन अपने बुआ के घर जहासापुर मछलीशहर जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पवारा बाजार में पुराने थाने के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक में टक्कर हो गई। इसकी चपेट में आने से अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना सुनकर पिता अनिल कुमार पटेल और मां कलावती देवी बेसुध हो गए थे। अमन दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई अनु पटेल प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed