फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young woman upset over her mom's scolding jumped into the Basuhi river, boys saved her life

Jaunpur News: मां की डांट से नाराज युवती ने बसुही नदी में लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान

Mon, 17 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A young woman upset over her mom's scolding jumped into the Basuhi river, boys saved her life
रामपुर। जमालापुर पुलिस चौकी के पास रविवार की सुबह मां की डांट से नाराज युवती ने बसुही नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में गिरते देख आसपास मौजूद युवकों ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रविवार की सुबह किसी बात के लिए युवती की मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर युवती घर से निकल गई। कुछ देर बाद वे करीब 500 मीटर दूर जमालापुर पुलिस चौकी के पास स्थित बसुही नदी के पुल पर पहुंची और अचानक नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदते देख आसपास मौजूद युवकों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। युवती को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने युवती से घटना की जानकारी ली। परिजनों को बुलाया। इसके बाद युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed