फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On Nag Panchami, 300,000 devotees will perform the water pouring ritual

Jaunpur News: नागपंचमी पर 3 लाख श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

Mon, 17 Aug 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
On Nag Panchami, 300,000 devotees will perform the water pouring ritual
जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर्व पर तीन लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान जिला प्रशासन ने लगाया है। त्रिलोचन महादेव धाम में रविवार की रात से ही कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगा। मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि इस सोमवार को मंदिर में दोगुनी भीड़ जुटने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोमवार की भोर में 3 बजे भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। समाजसेवी नवीन सिंह की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया है। यह भंडारा रविवार की सुबह से शुरू होकर सोमवार तक चलेगा। इसके अलावा नव दुर्गा शिव मंदिर, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, साहीनाथ, करसूल नाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed