सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Boat Collides with Pontoon Bridge in Yamuna Multiple Drownings in Mathura

मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत; CM योगी ने जताया दुख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 10 Apr 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन और मान के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक नाव पांटून पुल से टकरा गई। इस दुर्घटना में कई लोग यमुना में डूब गए। यह घटना केसी घाट के पास हुई। पुल वृंदावन और मान के बीच बना हुआ है।

Boat Collides with Pontoon Bridge in Yamuna Multiple Drownings in Mathura
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं।

Trending Videos

Boat Collides with Pontoon Bridge in Yamuna Multiple Drownings in Mathura
घायलों को लाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

10 श्रद्धालुओं की मौत 
इस दुर्घटना में नाव सवार करीब 25 से 30 श्रद्धालु यमुना के पानी में डूब गए। पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुखद रूप से, इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने इसकी पुष्टि की है। वहीं बाकियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Boat Collides with Pontoon Bridge in Yamuna Multiple Drownings in Mathura
घायलों को लाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

बचाव कार्य और स्थिति
सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Boat Collides with Pontoon Bridge in Yamuna Multiple Drownings in Mathura
बचाव अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब से आया था 150 लोगों का दल
जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये सभी उनमें ही शामिल थे। बताया गया है जिस नाव में लोग सवार थे वो भी पलट कर डूब गई है और उसकी तलाश भी जारी है। जिसकी यह नाव है वो प्राइवेट नाविक था।

Boat Collides with Pontoon Bridge in Yamuna Multiple Drownings in Mathura
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने जताया दुख
हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed