सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   car pilgrims from West Bengal to Mathura caught fire

Mathura News: प. बंगाल से मथुरा घूमने आए श्रद्धालुओं की कार में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
car pilgrims from West Bengal to Mathura caught fire
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे पर जयगुरुदवे आश्रम के निकट सोमवार रात को पश्चिम बंगाल से मथुरा घूमने आए श्रद्धालुओं की चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। श्रद्धालुओं ने जैसे-तैसे कार से उतरकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के अशोकनगर निवासी तपन गांगुली, मिनाल गोठी गांगुली, सोन्मिष्ठा गांगुली, अल्पना साहा, मीनू रानी साहा, बासुनती साहा, संतु साहा मथुरा घूमने के लिए आए हैं। सोमवार को वह कार से रमणरेती घूमने के बाद राधाकुंड के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जयगुरुदेव आश्रम के निकट शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा के गांठोली निवासी चालक महेश समेत सभी श्रद्धालुओं जैसे-तैसे अपना जान बचाई। हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। वह दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed