फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Culture University Student Found Dead in Room, Police Investigate Suspected Suicide

मथुरा न्यूज: संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 08 Sep 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 10:11 AM IST
सार

मथुरा के छाता स्थित संस्कृति यूनिवर्सिटी के बीएससी आरआईटी छात्र हेमंत कुमार का गोवर्धन रोड स्थित कमरे में शव फंदे पर लटका मिला। कमरा लंबे समय तक नहीं खुलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए और घटना की जांच शुरू की।

 

विज्ञापन
Culture University Student Found Dead in Room, Police Investigate Suspected Suicide
संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र ने दी जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के छाता क्षेत्र स्थित संस्कृति यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हेमंत कुमार (पुत्र सरनाम) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बहादुरगढ़, फिरोजाबाद के रहने वाले थे और यूनिवर्सिटी से बीएससी आरआईटी (रेडिएशन इमेजिंग टेक्नोलॉजी) की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन




घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद साक्ष्य संकलन के लिए मथुरा से फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों और सहपाठियों के अनुसार, हेमंत कुमार रात को छाता कस्बे में गोवर्धन रोड़ स्थित अपने कमरे में गए था, लेकिन अगले पूरे दिन वह बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन


जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। शक होने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए कस्बा इंचार्ज अंकित मलिक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से इस पूरी घटना की जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। यूनिवर्सिटी प्रशासन और परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed