फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shivani Murder Accused Juveniles’ Chilling Escape Plot: Poison Mixed in Staff Tea at Barabanki Home

यूपी: पहले बाल्टी में डुबोकर शिवानी का कत्ल, अब चाय में मिलाया जहर; हत्यारोपी किशोरियों की दूसरी खौफनाक साजिश

Tue, 08 Sep 2026 07:23 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 07:23 AM IST
सार

शिवानी हत्याकांड की आरोपी दो किशोरियों ने बाराबंकी संप्रेक्षण गृह से भागने के लिए स्टाफ की चाय में ऑल आउट रिफिल का लिक्विड मिला दिया। एक कर्मचारी की नजर पड़ने से उनकी साजिश नाकाम हो गई और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई।
 

विज्ञापन
Shivani Murder Accused Juveniles’ Chilling Escape Plot: Poison Mixed in Staff Tea at Barabanki Home
खौफनाक साजिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के राजकीय बाल गृह (बालिका) में साथी शिवानी की हत्या करने की आरोपी दो किशोरियों ने बाराबंकी के संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों को जहर देकर मारने की कोशिश की है। दोनों किशोरियों ने संप्रेक्षण गृह से भागने की योजना के तहत स्टाफ के लिए बन रही चाय में ऑल आउट की रिफिल का लिक्विड उड़ेल दिया। समय रहते घटना की जानकारी होने पर उनकी योजना विफल हो गई। अब बाराबंकी संप्रेक्षण गृह ने मथुरा के किशोर न्याय बोर्ड को पत्र भेजकर पूरी घटना की जानकारी दी है। वहीं जिला प्रोबेशन कार्यालय को भी सूचित कर इन किशोरियों का पुराना सारा रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन




 

अलीगढ़ और पीलीभीत निवासी दो किशोरियों ने 21 अगस्त को वृंदावन स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में बरेली निवासी 14 वर्षीय शिवानी की बाथरूम में ले जाकर बेरहमी से पिटाई की और पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर उसकी हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों किशोरियों को हिरासत में लिया गया था। उन्हें मथुरा किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाराबंकी स्थित संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों किशोरियों ने बाराबंकी से भी भागने की योजना बना डाली। इस बार उनके निशाने पर संप्रेक्षण गृह का स्टाफ था। दोनों ने योजना के तहत स्टाफ के लिए बन रही चाय में ऑल आउट की रिफिल का लिक्विड डाल दिया। शुक्र रहा कि एक कर्मचारी ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया। इसके बाद दोनों से सख्ती से पूछताछ हुई और पूरा मामला सामने आया। किशोरियों की योजना थी कि जैसे ही स्टाफ पर जहरीली दवा का असर होगा, उसी दाैरान वह संप्रेक्षण गृह का ताला खोलकर भाग जाएंगी।

 
विज्ञापन

खुद भी की आत्महत्या की कोशिश
दोनों किशोरियों ने बाराबंकी संप्रेक्षण गृह में आत्महत्या की कोशिश की थी। दोनों किशोरियों ने पहले स्टाफ पर दबाव बनाया कि उन्हें वहां से जाने दिया जाए। स्टाफ के समझाने के बाद भी दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की। अब दोनों किशोरियों ने पत्र लिखकर एक महीने का समय दिया है। पत्र में लिखा है कि अगर उन्हें एक महीने के अंदर नहीं छोड़ा गया तो वह आत्महत्या कर लेंगी।

 

किशोरियों का आक्रामक रवैया देख नहीं बुलाया रिमांड पर
मथुरा के जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्रा ने बताया कि बाराबंकी संप्रेक्षण गृह से किशोर न्याय बोर्ड को भी घटना की जानकारी भेजी गई है। दोनों किशोरियों के सिर पर भागने का जुनून सवार होने के चलते उनको रिमांड पर नहीं बुलाया गया है। दोनों किशोरियों की वीडियो काॅल के आधार पर रिमांड की प्रक्रिया पूरी की गई है। किशोरियों ने पत्र लिखकर आत्महत्या करने की भी धमकी दी है। इस मामले की जानकारी बाराबंकी डीपीओ कार्यालय से भी मिली है।

 

प्रेमियों से मिलने के लिए बार-बार रच रहीं साजिश
जांच और पूछताछ में सामने आया है कि दोनों किशोरियों का प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों अपने प्रेमियों से मिलने और उनके साथ रहने के लिए बार-बार संरक्षण गृहों से भागने की साजिश रच रहीं हैं। हालांकि किशोरियों की हर बार काउंसलिंग भी की जा रही है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। उधर, किशोरियों के परिजन ने उनसे संबंध खत्म कर दिया है। वृंदावन में घटना की जानकारी होने के बाद भी परिजन उनसे मिलने नहीं आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed