{"_id":"6a97ec132e96757f2b038982","slug":"devotees-wade-through-knee-deep-polluted-water-on-banke-bihari-route-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा- वृंदावन में बारिश: बांकेबिहारी मार्ग हुआ जलमग्न, घुटनों तक पहुंचा पानी; धुल गए जन्माष्टमी के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा- वृंदावन में बारिश: बांकेबिहारी मार्ग हुआ जलमग्न, घुटनों तक पहुंचा पानी; धुल गए जन्माष्टमी के इंतजाम
Wed, 02 Sep 2026 03:00 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 PM IST
सार
मथुरा- वृंदावन में एक घंटे की बारिश के बाद बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य मार्ग समेत कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। दूषित पानी के बीच श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना पड़ा, जबकि जलभराव से कई मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
वृंदावन थाने के पास जलमग्न हुआ मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में हुई एक घंटे की बरसात ने जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण श्री बांके बिहारी मंदिर के मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बांके बिहारी मार्ग और प्रमुख चौराहे बने ताल-तलैया
बरसात के बाद श्री बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को घुटनों तक भरे दूषित पानी में से होकर गुजरना पड़ा। सबसे खराब हालात मथुरा दरवाजा क्षेत्र में देखने को मिले, जहां पुलिस चौकी के सामने जबरदस्त जलभराव के कारण मार्ग घंटों पूरी तरह से बाधित रहा।
इसके अलावा दाऊजी तिराहा, सीएफसी चौराहा, गोपीनाथ बाजार, केसी घाट तिराहा, रंगजी बाजार, विद्यापीठ चौराहा, गांधी मार्ग और हरि निकुंज चौराहा जलमग्न हो गए। जगह-जगह पानी भरने की वजह से वाहनों के पहिये थम गए और सड़कों पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
जलकल महाप्रबंधक का बयान
नगर निगम के जलकल महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा ने जलभराव की समस्या पर जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति पर काबू पाने के लिए त्वरित कदम उठाए गए हैं। शहर के 5 अति-संवेदनशील और संभावित जलभराव वाले स्थानों पर पंप सेट लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सड़कों पर भरे पानी को तेजी से बाहर निकालने का कार्य निरंतर जारी है।

धुल गए जन्माष्टमी के इंतजाम
मथुरा में बुधवार को हुई तेज बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कुछ ही देर की बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों और बाजारों में जलभराव हो गया। जन्माष्टमी के लिए की गई व्यवस्थाएं भी बारिश में धुल गईं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर में प्रशासन और नगर निगम की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं। सड़कों की सफाई, जलनिकासी और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए इंतजाम किए गए। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया, लेकिन बारिश ने इन व्यवस्थाओं को धुल दिया। कई जगह बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं के आसपास पानी भर गया। हालांकि नगर निगम की टीम व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गई।