फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress and Nishad community protest against Mahant Raju Das in Mathura

मथुरा: महंत राजू दास के खिलाफ आक्रोश, कांग्रेस और निषाद समाज का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन; कार्रवाई की मांग

Tue, 01 Sep 2026 01:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 01 Sep 2026 01:21 PM IST
सार

हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत राजू दास के खिलाफ मथुरा में कांग्रेस और निषाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Congress and Nishad community protest against Mahant Raju Das in Mathura
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में कांग्रेस और निषाद समाज के लोगों ने मंगलवार को पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अयोध्या हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत राजू दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राजू दास के कथित बयानों और गतिविधियों से समाज के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पैदल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान या कृत्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि राजू दास के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed