फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Disciples sold off the Yamuna land.

यूपी: संत प्रेमानंद ने जहां की पदयात्रा, वहां जमीन की कीमतों ने छुआ आसमान; यमुना की खादर में भी बिके प्लॉट

Mon, 28 Sep 2026 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 10:10 AM IST
सार

संत प्रेमानंद महाराज की सौभरि वन में पदयात्रा के दौरान यमुना खादर क्षेत्र में जमीन के कारोबार में तेजी आने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार खादर में प्लॉट 30 से 50 हजार रुपये गज तक बेचे जा रहे हैं और यहां निर्माण भी हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Disciples sold off the Yamuna land.
संत प्रेमानंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता जहां वृंदावन की आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई दे रही है, वहीं उनके नाम और पदयात्राओं से जुड़े इलाकों में जमीन का कारोबार भी तेजी से पैर पसारता नजर आ रहा है। सौभरि वन में महाराज की कुछ समय चली पदयात्रा के बाद यमुना खादर की जमीन के दाम पॉश कॉलोनियों को पीछे छोड़ गए। खादर में अवैध तरीके से खड़े हुए गेस्ट हाउस और मकानों का यह खेल खुद को शिष्य बताने वाले कुछ लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

खादर में नियमानुसार जमीन की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके स्थानीय स्तर पर प्लाॅट 30 से 50 हजार रुपये गज तक बेचे जाने जा रहे हैं। संत प्रेमानंद महाराज ने श्रीकृष्ण शरण सोसाइटी से श्रीराधेहित केलिकुंज आश्रम तक तड़के पदयात्रा शुरू की थी। उनके दर्शन के लिए रातभर सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। इससे दुकानों, ढाबों और अन्य छोटे कारोबारियों को भी रोजगार मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कारणों के चलते आश्रम की ओर से सोशल मीडिया पर पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद किए जाने की सूचना दी गई। इसके बाद महाराज केलिकुंज में रहने लगे और फिर कुछ समय के लिए सौभरि वन में पदयात्रा शुरू हुई। इसी दौरान सौभरि वन के खादर में जमीन का कारोबार तेजी से बढ़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना से करीब दो किलोमीटर दूर जमीन 30 हजार रुपये गज और गोशाला के पास 50 हजार रुपये गज तक बेची जाती है।

 
विज्ञापन

खादर की रजिस्ट्री भी हो रही, बिजली कनेक्शन भी मिल रहे
खादर में बैनामे होने और बिजली कनेक्शन मिलने की बात स्थानीय लोगों ने बताई। दिल्ली, हरियाणा और गुरुग्राम से आए कई लोगों ने यहां प्लॉट लेने की जानकारी दी। वहीं, नियमानुसार खादर में बैनामे और बिजली का कनेक्शन होने पर प्रतिबंध है।


 

यमुना विहार कुंज में बनाया नया आश्रम
महाराज ने सौभरि वन जाना बंद करने के बाद मांठ के बेलवन में यमुना किनारे यमुना विहार कुंज में नया आश्रम बनाया। यहां एकांत साधना के चलते कुछ समय मुलाकात और एकांतिक वार्तालाप बंद रहे। अब दीक्षित परिकरों और विशेष लोगों को प्रवचन में प्रवेश दिया जा रहा है। आश्रम से करीब दो किलोमीटर पहले बूथ बनाया गया है, जहां शिष्य लोगों की जांच के बाद प्रवेश देते हैं। खेत वाले और टोकन लेकर आने वाले लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। मथुरा विकास प्राधिकरण के सचिव  आशीष सिंह ने बताया कि खादर में निर्माण हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed