{"_id":"6ab9f210ebd8b176fa081fae","slug":"9-year-old-boy-murdered-in-barsana-after-going-missing-from-fair-juvenile-apprehended-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम से हैवानियत: नौ वर्षीय बच्चे से कुकर्म, कत्ल के बाद झाड़ियों में छुपाई लाश; तीन दिन बाद मिला आधा शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से हैवानियत: नौ वर्षीय बच्चे से कुकर्म, कत्ल के बाद झाड़ियों में छुपाई लाश; तीन दिन बाद मिला आधा शरीर
Mon, 28 Sep 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:20 AM IST
सार
मथुरा के बरसाना में मेले से लापता नौ वर्षीय किशोर की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने किशोर को मंदिर के पीछे ले जाकर उसकी हत्या की और शव झाड़ियों में छिपा दिया था।
विज्ञापन
लापता मासूम का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के बरसाना में तीन दिन से लापता नौ वर्षीय किशोर की हत्या बाल अपचारी ने की थी। परिवार के साथ गांव आजनौंख में चल रहे बूढ़ी लीला महोत्सव के दौरान लगने वाला मेला देखने गए किशोर को आरोपी शौच के बहाने झोलावाला मंदिर के पीछे ले गया। वहां उसने उसके साथ कुकर्म किया। किशोर ने जब यह बात पिता को बताने की धमकी दी तो वह घबरा गया और ईंट से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने 27 सितंबर को सुबह 11.20 बजे महमदपुर गोवर्धन से डीग बाईपास की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
23 सितंबर को गांव आजनौंख निवासी नौ वर्षीय किशोर अपने परिवार के साथ गांव आजनौंख में हो रहे बूढ़ी लीला महोत्सव के अवसर पर लगने वाला मेला देखने गया था। मेले की भीड़ में नौ साल का पुत्र कब आंखों से ओझल हो गया, परिवार को इसका पता ही नहीं चला। तीन दिन तक उसकी तलाश चलती रही। 26 सितंबर को मंदिर के पीछे पोखर किनारे झाड़ियों में उसका आधा कटा हुआ शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।
,
,
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो हत्या का राज खुल गया। एक बाल अपचारी किशोर को शौच के बहाने मंदिर के पीछे ले गया था। वहां उसके साथ कुकर्म किया। किशोर ने विरोध जताते हुए घटना की जानकारी पिता को देने की धमकी दी तो आरोपी घबरा गया और उसने ईंट से उसके सिर और शरीर पर वार किए। मौत होने के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने मामले में बाल अपचारी को 27 सितंबर को सुबह 11:20 बजे महमदपुर, गोवर्धन से डींग बाईपास की ओर जाने वाले रास्ते से पुलिस अभिरक्षा में लिया। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किशोर न्याय बोर्ड में किया जा रहा है।
आरोपी ने मेले में लगा रखी थी स्टॉल
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मेले में स्टॉल लगा रखी थी। मरने वाला किशोर उसका रिश्तेदार था। जब वह मेले में आया तो उसने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई और 20 रुपये भी दिए। इसके बाद शौच के बहाने मंदिर के पीछे ले जाकर कुकर्म किया। जब किशोर ने अपने पिता से शिकायत करने की बात कही तो घबराहट में उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इससे पहले भी दो-तीन बच्चों के साथ घिनौनी हरकत कर चुका था, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मेले में स्टॉल लगा रखी थी। मरने वाला किशोर उसका रिश्तेदार था। जब वह मेले में आया तो उसने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई और 20 रुपये भी दिए। इसके बाद शौच के बहाने मंदिर के पीछे ले जाकर कुकर्म किया। जब किशोर ने अपने पिता से शिकायत करने की बात कही तो घबराहट में उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इससे पहले भी दो-तीन बच्चों के साथ घिनौनी हरकत कर चुका था, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की।
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि नौ वर्षीय बालक की हत्या के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किशोर न्याय बोर्ड में भेजा जा रहा है।