फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In Mathura car miscreants beat up property dealer and shot him

UP: कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को पीटा फिर मारी गोली, शव सड़क पर रख प्रदर्शन कर रहा परिवार; VIDEO

Thu, 13 Aug 2026 11:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 11:08 PM IST
सार

अजय प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि गुरुवार देर शाम मडरपुर रोड पर अजय का कुछ लोगों से विवाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार होकर आए लोगों ने अजय के साथ पहले मारपीट की और इसके बाद उस पर गोली चला दी। 

विज्ञापन
In Mathura car miscreants beat up property dealer and shot him
मृतक परिजन और पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में मडरपुर रोड पर गुरुवार देर शाम हुई फायरिंग की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार सवार हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में अजय खैमरा (40) की मौत हो गई। वारदात के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को आरबीएम अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।

विज्ञापन


गोली मारने से पहले अजय की हुई थी पिटाई
पुलिस के अनुसार, अजय प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि गुरुवार देर शाम मडरपुर रोड पर अजय का कुछ लोगों से विवाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार होकर आए लोगों ने अजय के साथ पहले मारपीट की और इसके बाद उस पर गोली चला दी। गोली लगने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी की ली जा रही मदद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

अभी स्पष्ट नहीं क्यों मारी गोली
मृतक के गांव निवासी विष्णु खैमरा और प्रत्यक्षदर्शी बृजेश ने पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों को घटना के संबंध में जानकारी दी। उनका कहना है कि हमलावर कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने अजय के साथ मारपीट की और इसके बाद गोली मार दी। हालांकि, फायरिंग की सटीक वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

प्रथमदृष्ट्या आपसी रंजिश का मामला
एएसपी धर्मेंद्र ने बताया कि मडरपुर रोड पर फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें अजय नामक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है और वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शव लेकर सड़क पर बैठे परिजन
अजय की मौत की खबर के बाद परिजनों और परिचितों में आक्रोश फैल गया। परिजन शव को लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के बाहर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अतिरिक्त फोर्स तैनात
प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत शुरू की। एएसपी धर्मेंद्र ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे परिजनों से समझाइश की जा रही है, ताकि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया जा सके। अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।

इन पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस हत्या की वजह, हमलावरों की पहचान और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश का एंगल सामने आया है, लेकिन पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में शामिल आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed