फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakh Taken for Peon Job Woman Allegedly Blackmailed

सात लाख रुपये और अस्मत: चपरासी की नौकरी के लिए महिला ने चुकाई भारी कीमत, वो भी लगी नहीं; रो पड़ी पीड़िता

Fri, 25 Sep 2026 01:44 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

नौहझील में चपरासी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से सात लाख रुपये लेने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने करीब दो साल तक उसका यौन शोषण किया।
 

विज्ञापन
Lakh Taken for Peon Job Woman Allegedly Blackmailed
युवती सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के नौहझील में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चपरासी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7 लाख रुपये हड़पने और महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए दो साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत और थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 

जनपद अलीगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाना नौहझील के गांव नावली निवासी शख्स ने उसे चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने जनवरी 2022 में नौकरी के नाम पर पीड़िता से 5 लाख रुपये नकद ले लिए। नौकरी न मिलने पर जब महिला अपने पति के साथ मार्च 2022 में मथुरा में किराए का कमरा लेकर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके दो महीने बाद आरोपी भी उनके ऊपर वाले कमरे में किराए पर रहने आ गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने मौका पाकर उसका नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। यह क्रम दो साल तक जारी रहा। बदनामी के डर से महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

आरोपी ने इस दौरान उससे दिसंबर 2022 में 2 लाख रुपये और ऐंठ लिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। अक्टूबर 2025 में जब पीड़िता अपने गांव वापस आ गई, तब भी आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर परेशान करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed