फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   new system for VIP darshan will be introduced at Banke Bihari Temple to manage crowds

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था: दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी, पूरा अपडेट

Sat, 31 Oct 2026 07:15 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 31 Oct 2026 07:15 PM IST
सार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दिवाली और कार्तिक मास के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था बेहतर बनाने की तैयारी है। वीआईपी और गोस्वामियों के शिष्यों के लिए अग्रिम पंजीकरण पर विचार हो रहा है। 
 

विज्ञापन
new system for VIP darshan will be introduced at  Banke Bihari Temple to manage crowds
हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन स्थित कार्यालय में कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दीवाली और कार्तिक मास के दौरान मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश, निकास और सुलभ दर्शन की व्यवस्था को बेहतर बनाना था।

विज्ञापन


बैठक के पश्चात कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार और अन्य सदस्य श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर के सेवायत गोस्वामियों से चर्चा कर श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


वीआईपी और गोस्वामियों के शिष्यों के लिए पंजीकरण की योजना
भीड़ के दबाव और धक्कों से बचाने के लिए मंदिर के सेवायत गोस्वामियों के शिष्यों तथा वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत आने वाले विशिष्ट जनों और उनके परिजनों के लिए एक दिन पहले पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराकर दर्शन कराने की योजना बनाई जा रही है। गोस्वामियों के सुझावों और मौके पर स्थिति का जायजा लेने के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानराशि में डेढ़ करोड़ रुपये का इजाफा
कमेटी के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पिछले ढाई महीने के दौरान 5 करोड़ 37 लाख रुपये की दानराशि प्राप्त हो चुकी है। अभी मंदिर की चार गोलक खुलना शेष हैं। सभी गोलकों के खुलने पर 6 करोड़ रुपये से अधिक दानराशि मिलने की संभावना है। यह राशि पिछले समय में लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये हुआ करती थी, जिससे स्पष्ट है कि पिछले ढाई माह में दानराशि में डेढ़ करोड़ रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed