फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Opposition emerges against the ban on throwing *prasad* at the Banke Bihari temple.

यूपी: बांकेबिहारी मंदिर पर इस प्रतिबंध का शुरू हुआ विरोध, गोस्वामियों ने उठाए सवाल; बोले- ये परंपरा के खिलाफ

Wed, 21 Oct 2026 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 02:00 PM IST
सार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद फेंककर चढ़ाने पर लगाए गए प्रतिबंध का सेवायत गोस्वामियों और कमेटी के कुछ सदस्यों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि भंडारियों की संख्या घटने से प्रसाद ठाकुरजी तक पहुंचाने में परेशानी होती है और व्यवस्था सुधारने की जरूरत है।
 

विज्ञापन
Opposition emerges against the ban on throwing *prasad* at the Banke Bihari temple.
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया बोर्ड।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद फेंककर चढ़ाने पर लगाए गए प्रतिबंध का विरोध शुरू हो गया है। मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों और सेवायत गोस्वामियों ने इस फैसले को अनुचित बताया है। उनका कहना है कि यह प्रतिबंध ब्रज के मंदिरों की परंपरा के खिलाफ है।
विज्ञापन


कमेटी सदस्य रजत गोस्वामी ने कहा कि प्रसाद फेंकने की समस्या की जड़ में जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले मंदिर में छह भंडारी थे, लेकिन अब केवल दो भंडारी रह गए हैं। ये भंडारी ही श्रद्धालु और सेवायत गोस्वामी के बीच की कड़ी होते हैं। इनके माध्यम से श्रद्धालुओं का प्रसाद ठाकुरजी तक पहुंचता था। भंडारी कम होने से श्रद्धालु अपनी आस्था का प्रसाद ठाकुरजी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन


ब्रज के मंदिरों में घर से प्रसाद बनाकर लाने और आराध्य को अर्पित करने की पुरानी परंपरा है। गोस्वामी ने सवाल किया कि भक्तों द्वारा लाया गया फूलमाला प्रसाद चढ़ाना कब से दंडनीय हो गया। उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष से इसका जवाब मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि कमेटी ने मंदिर मार्गों के चौड़ीकरण और भीड़ नियंत्रण जैसे जरूरी कार्य नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारियों की संख्या में कमी पर सवाल
कमेटी सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि कमेटी ने श्रद्धालुओं को कोई सुविधा नहीं दी है। इसके बजाय प्रसाद लाने वालों को दंडित किया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि यह किस संविधान में लिखा है। गोस्वामी ने बताया कि कमेटी सदस्यों ने बैठक में भंडारियों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया था। इससे श्रद्धालुओं का प्रसाद ठाकुरजी तक आसानी से पहुंच पाता। भंडारी की संख्या कम होने से श्रद्धालु अपने आराध्य की ओर प्रसाद फेंकने को विवश हैं।




प्रतिबंध और बोर्ड लगाए गए
मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार के निर्देश पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं द्वारा पेड़ा और अन्य प्रसाद सामग्री फेंकने को दंडनीय बताया गया है। मंदिर प्रबंधन ने इस संबंध में जगह-जगह बोर्ड भी लगा दिए हैं। सेवायत गोस्वामियों को आशंका है कि यह व्यवस्था ब्रज के अन्य मंदिरों में भी लागू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed