फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women Clash With Police at Chhata Sugar Mill Protest

मथुरा: घूंघट संभाला, चप्पल उठाई और पुलिस पर कर दिया वार! छाता शुगर मिल धरने में महिलाओं का रौद्र रूप

Tue, 20 Oct 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 11:39 PM IST
सार

मथुरा के छाता शुगर मिल धरने में जनप्रतिनिधियों का पुतला छीने जाने पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं और पुलिसकर्मियों पर चप्पलें चलाने लगीं। एसपी देहात आलोक राज नारायण की समझाइश और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सैनिक सूबेदार ललित कुमार के आश्वासन के बाद तनाव टला।
 

विज्ञापन
Women Clash With Police at Chhata Sugar Mill Protest
छाता शुगर मिल आंदोलन में पुलिस कर्मियों पर चप्पल मारने का प्रयास करती महिलाएं। 

विस्तार

मथुरा की छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग के लिए चल रहा धरना मंगलवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों के हाथों से जनप्रतिनिधियों का पुतला छीनते ही मौके पर मौजूद महिलाएं भी आक्रोशित हो गईं। महिलाओं ने एक हाथ से घूंघट संभालते हुए पुलिसकर्मियों पर चप्पलें चला दीं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने हाथ आगे कर चप्पल से बचाव किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने दुर्गानवमी और दशहरे का हवाला देते हुए महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन




छाता शुगर मिल करीब 18 साल पहले बंद हो गई थी। इसे दोबारा चालू कराने के लिए पूर्व सैनिकों और किसानों ने कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने मांग उठाई। किसानों की मांग पर मिल को शुरू कराने की घोषणाएं भी हुईं, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण मिल चालू नहीं हो सकी। इस बार मिल को शुरू कराने की मांग ने जोर पकड़ा और लोगों ने मिल के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सरकार ने चीनी मिल को तीन चरणों में शुरू करने की घोषणा की। पहले चरण में यहां एथेनॉल प्लांट चालू किया जाना है। सरकार की इस योजना पर प्रदर्शनकारियों ने असहमति जताई। उनकी मांग है कि पहले चीनी का उत्पादन शुरू किया जाए। इसके बाद ही एथेनॉल और बिजली उत्पादन से जुड़े प्लांट चालू किए जाएं। इसके बाद 21 सितंबर को पुलिस द्वारा धरना हटाने की कोशिश किए जाने पर प्रदर्शनकारी भड़क गए। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के साथ महिलाओं के पहुंचने पर पुलिस-प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से धरनास्थल पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ने लगी। दशहरे से एक दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों का पुतला लेकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी और आगजनी की घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एहतियातन धरनास्थल पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।

मंगलवार को पुलिस ने जैसे ही प्रदर्शनकारियों से पुतला छीना, मौके पर मौजूद महिलाएं भड़क गईं। घूंघट संभालते हुए महिलाएं हाथों में चप्पलें और डंडे लेकर पुलिसकर्मियों के सामने आ गईं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने चप्पल से बचने के लिए हाथ आगे कर लिया। स्थिति को बिगड़ता देख एसपी देहात आलोक राज नारायण ने खुद मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।


उन्होंने दुर्गानवमी और दशहरे का हवाला देते हुए महिलाओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सैनिक सूबेदार ललित कुमार के आश्वासन के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed