{"_id":"6a549e7994f5dfb35202b506","slug":"passengers-suffer-as-e-buses-diverted-from-mathura-route-in-vrindavan-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: मथुरा के लिए चलने वाली हैं जो ई-बसें, गोवर्धन और बरसाना रूट पर हो रहा संचालन; यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: मथुरा के लिए चलने वाली हैं जो ई-बसें, गोवर्धन और बरसाना रूट पर हो रहा संचालन; यात्री परेशान
Mon, 13 Jul 2026 01:44 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:44 PM IST
सार
वृंदावन में ई-बसों के मनमाने संचालन से मथुरा जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आरोप है कि मथुरा रूट की बसों को गोवर्धन और बरसाना भेजे जाने से लोगों को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बस का इंतजार करतीं सवारियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन नगर विकास विभाग द्वारा संचालित ई बस का मनमाने तरीके से हो रहां संचालन यात्रियों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गया है। सुपरवाइजर द्वारा मथुरा रूट के लिए निर्धारित बसों को गोवर्धन और बरसाना रूट पर चलाने पर रविवार को घंटों मथुरा के यात्रियों का इंतजार करना पड़ा। बसों के निर्धारित समय पर उनके रूट पर न चलने को लेकर स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की है। वह जल्द ही इस संबंध में शासन से शिकायत कर समस्या के निदान की मांग करेंगे।
ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस के जवान की मौत: बैंक के गार्ड रूम में कैसे चली गोली? अंतिम संस्कार के दौरान छलका पिता का दर्द; जानें क्या कहा
नगर विकास विभाग द्वारा 50 सिटी बसों का संचालन मथुरा-वृंदावन और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए किया गया था। समय पर उनका रखरखाव न होने के कारण 17 ई बस खराब होने के कारण 33 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें भी वृंदावन और मथुरा के बीच दस और उससे अधिक ई बसों का संचालन शुरुआती समय में किया जाता था, लेकिन अब मात्र 7 ई बस श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक एवं दो बस रेलवे स्टेशन तक संचालित करने के लिए निर्धारित की गई है, जबकि वृंदावन बस स्टेशन पर तैनात सुपरवाइजर द्वारा मथुरा को जाने वाली बसों को लंबे रूट पर गोवर्धन और बरसाना के लिए चलाया जा रहा है। इससे मथुरा जाने वाले यात्रियों को गर्मी में घंटों बस का इंतजार करने के बाद डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, रडार पर आए 400 म्यूल बैंक खाते; जांच हुई शुरू
स्थानीय निवासी अधिवक्ता केपी सिंह ने बताया कि शुरुआत में परिवहन निगम को ई बसों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। जब बसों का संचालन समय पर उनके निर्धारित रूट पर होता था, लेकिन न ही इनके पास पर्याप्त कर्मचारी हैं और न ही बसों का संचालन निर्धारित रूट पर किया जा रहा है। यात्रियों को होने वाली इस समस्या को लेकर जल्द ही वह शासन से सुधार की मांग करेंगे। ई बसों के एआरएम राधा कृष्ण ने बताया कि बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के आधार पर किया जाता है। जहां के भी यात्री अधिक होते हैं, उसी रूट पर बसों को भेजा जाता है। बस स्टेशन पर दो शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर धूं-धूंकर जली कार, मुसीबत में पड़ गया पूरा परिवार; कूदकर बचाई जान