पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police Bust Alleged Prostitution Racket at Two Guest Houses Near Yamuna Expressway 13 Arrested

UP: यमुना एक्सप्रेसवे के पास बना रेड लाइट एरिया, गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा; इस हाल में मिले युवक-युवतियां

Mon, 06 Jul 2026 02:45 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 02:45 PM IST
सार

मथुरा के राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित दो गेस्ट हाउसों पर पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। कार्रवाई में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामग्री बरामद की गई, जबकि गेस्ट हाउस संचालकों की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन
Police Bust Alleged Prostitution Racket at Two Guest Houses Near Yamuna Expressway 13 Arrested
देह व्यापार का खुलासा - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा के राया में पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप चल रहे दो गेस्ट हाउसों में छापा मारकर देह व्यापार के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस इस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  वृंदावन का ऐसा हाल: हर कोई कर रहा पानी का जुगाड़, बूंद-बूंद को तरसे लोग; खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
विज्ञापन



 

पुलिस ने सूचना पर इन गेस्ट हाउसों पर छापा मारा था। इस दौरान करीब करीब छह युवतियों और 13 युवकों को पकड़ा था। घटना के संबंध में पुलिस ने श्यामसुंदर निवासी गांव सिरोहा जमुनापार, सुनील कुमार निवासी सिरिया की नगरिया, पवन कुमार निवासी गौसना जमुनापार, मनीष कुमार निवासी गौसना, कौशल निवासी खप्परपुर, कय्यूम निवासी प्रताप नगर जमुनापार, रामनिवास निवासी फिरोजाबाद, नरेश निवासी गौसना, बाबूलाल निवासी लोहवन, अमित कुमार निवासी लोहवन, राजू निवासी गौसना, अजय निवासी गंगा नगला, अमित निवासी रोशन बिहार काॅलोनी यमुनापार को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें -  UP: एक हादसे से बचे, दूसरे ने छीन ली मासूम की जिंदगी; यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिए सात लोग




 

वहीं पुलिस ने मौके से 17 मोबाइल फोन और 4380 रुपये और आपत्तिजनक सामिग्री बरामद की है। पुलिस इन गेस्ट हाउसों के मालिकों की तलाश कर रही है।


ये भी पढ़ें -   UP: वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों का फूटा गुस्सा, रूट बदलते ही सड़क पर उतरे; नगर निगम को दी ये चेतावनी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed