Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police investigation initiated against storyteller Indradev Maharaj

सत्संग में मुलाकात, आश्रम में शोषण: कथावाचक इंद्रदेव महाराज बुरे फंसे, महिला ने दर्ज कराई FIR; पुलिस जांच शुरू

Thu, 12 Nov 2026 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 12:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र की एक महिला ने वृंदावन के कथावाचक इंद्रदेव महाराज पर शारीरिक शोषण और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। ठाणे में दर्ज प्राथमिकी वृंदावन कोतवाली पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर पीड़िता से बयान के लिए संपर्क किया है।
 

विज्ञापन
Police investigation initiated against storyteller Indradev Maharaj
इंद्रदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की महिला द्वारा वृंदावन के कथावाचक इंद्रदेव महाराज पर लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोप के मामले में वृंदावन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के ऑनलाइन वृंदावन कोतवाली स्थानांतरण पर पुलिस ने पीड़िता से बयान के लिए संपर्क किया है।
विज्ञापन


कथावाचक ने पारिवारिक परेशानी दूर करने के नाम पर महिला से शारीरिक शोषण किया और अश्लील कॉल की थी। इसकी वॉइस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महाराष्ट्र के ठाणे क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी कथावाचक से मुलाकात अप्रैल 2023 में मुंबई के सांताक्रूज में आयोजित सत्संग के दौरान हुई थी। महिला ने उनसे दीक्षा ली थी। महिला दिसंबर 2023 में अपनी बेटियों के साथ वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित सेवा धाम आश्रम पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान रात करीब साढ़े दस बजे उसे महाराज के कमरे पर बुलाया। वहां कैमरे बंद होने की बात कहकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


17 जून 2026 को फोन पर धमकी दिए जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की और प्रमाण के तौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की। महिला की शिकायत पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा थाने में अक्तूबर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन जांच वृंदावन थाने में आ गई है। जांच कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक अशेष कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने बयान दर्ज कराने के लिए पीड़िता से संपर्क किया है। मूल पत्रावली आने पर जांच को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed