{"_id":"69bb07cf9661cff5ea05c276","slug":"security-to-be-three-tiered-social-media-to-be-under-close-scrutiny-mathura-news-c-369-1-mt11018-143866-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Murmu: राष्ट्रपति की त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर; इतने जवान रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Murmu: राष्ट्रपति की त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर; इतने जवान रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रपति के तीन दिवसीय मथुरा दौरे को लेकर 4500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात कर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। घाटों, मंदिरों और मार्गों पर कड़ी निगरानी के साथ प्रशासन ने सफाई और सुरक्षा की व्यापक तैयारियां की हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रपति आज से तीन दिन तक मथुरा के दौरे पर रहेंगी। पीएसी समेत करीब चार हजार से अधिक पुलिस व अधिकारी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। अलीगढ़-आगरा समेत प्रदेशभर से पुलिस बल बुलाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था केवल जमीन तक सीमित नहीं होगी। यमुना के घाटों और जल मार्ग पर निगरानी के लिए विशेष जल पुलिस और स्टीमर्स तैनात किए जाएंगे। संकरी गलियों से लेकर प्रमुख मंदिरों तक हाई-टेक कैमरों का जाल बिछाया गया है। आगरा और अलीगढ़ रेंज के अलावा प्रदेश के अन्य जनपदों से भी पुलिस बल आया है। जिले के अलावा नौ अपर पुलिस अधीक्षक, 25 क्षेत्राधिकारी, चार कंपनी पीएसी, 500 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 1600 पुलिसकर्मी बाहर से आए हैं। इन्हें मिलाकर कुल 4500 पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) भी पैनी नजर रखेगी।
अफसरों ने परखीं व्यवस्थाएं
राष्ट्रपति के प्रस्तावित गोवर्धन दौरे को लेकर उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मंडलायुक्त नगेंद्र सिंह व डीआईजी शैलेश पांडे ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, सफाई, प्रकाश और सुरक्षा इंतजामों को परखा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए मार्ग को पूरी तरह सुगम और सुरक्षित बनाया जाए।
सुरक्षा का रिहर्सल किया
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक रिहर्सल किया। बुधवार को पुलिस काफिले ने हैलीपैड से लेकर दानघाटी मंदिर तक का मार्ग तय किया। इस दौरान एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत, सीओ अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। काफिले में कई पुलिस वाहन शामिल थे, जिनके माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया। पुलिस ने मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के पहलुओं को परखा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके की निगरानी सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह रिहर्सल राष्ट्रपति के दौरे का हिस्सा है। एसडीएम गोवर्धन प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा के सभी मानक पूर्ण किए जा रहे हैं।
545 सफाई कर्मियों की तैनाती
मथुरा। जिला पंचायती राज विभाग द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए 545 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी कर्मचारी गोवर्धन, दानघाटी और आन्योर मार्ग पर तैनात किए गए हैं। इससे पूरे रूट पर स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे। निगरानी के लिए 30 अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पंचायती राज अधिकारी धनंजय जायसवाल के अनुसार राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
Trending Videos