{"_id":"617bfa2ab984dc006e5f2f50","slug":"sick-old-man-of-madhya-pradesh-missing-from-junction-mathura-news-mtr5077830171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन से मध्य प्रदेश का बीमार वृद्घ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन से मध्य प्रदेश का बीमार वृद्घ लापता
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भिंड मध्य प्रदेश का रहने वाला करीब ६० वर्षीय बीमार वृद्ध 26 अक्तूबर को दिल्ली जाते समय जंक्शन से लापता हो गया। ट्रेन के रुकते ही वह उतर गया और फिर नहीं मिला। परिजन ने जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
तहसील लहार भिंड मध्य प्रदेश निवासी ६० वर्षीय कडारे प्रसाद बघेल के सिर मेें ट्यूमर था। उनका दिल्ली के अस्पताल में ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ। छोटा भाई सूरज सिंह ट्यूमर के टांके कटवाने के लिए 26 अक्तूबर को दक्षिण एक्सप्रेस से दिल्ली लेकर जा रहा था। रात करीब 2 बजकर 15 मिनट पर जब ट्रेन मथुरा जंक्शन पर रुकी तो वह उतर गए। जिसकी जानकारी भाई सूरज को बल्लभगढ़ पहुंचने पर हुई।
उन्होंने ट्रेन में तलाश किया परंतु कुछ पता नहीं चला। बाद मेें जीआरपी से संपर्क किया तो सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें स्पष्ट रूप से वह जंक्शन पर उतरते दिखे और प्लेटफार्म संख्या सात से बाहर जाते दिखे। भाई ने जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जीआपी निरीक्षक संजय खरवाल ने बताया कि वृद्घ की तलाश की जा रही है।
Trending Videos