सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Static and sector magistrates have been deployed for the SI and police recruitment exams.

Mathura News: एसआई व पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट किए तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Static and sector magistrates have been deployed for the SI and police recruitment exams.
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को बैठक की गई। 17 केंद्रों पर छह हजार अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। इसके लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटियां लगाईं गईं।
Trending Videos

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। परीक्षा 14 एवं 15 मार्च 2026 को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र की परीक्षा प्रातः 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जहां पर 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों में 6000 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में प्रत्येक दिन दोनों पालियों में नियमित अंतराल पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की जांच सुनिश्चित करे। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। परीक्षा के दौरान केन्द्र के समीप भीड़ एकत्रित नहीं होने दे। परीक्षा प्रारम्भ एवं समाप्ति के समय भी इसका विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम ने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह के अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed