{"_id":"69af20aa7e36db8bfc04aae1","slug":"young-man-released-on-bail-threatened-neighbor-mathura-news-c-412-1-mt21004-5961-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जमानत पर आए युवक ने पड़ोसी को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जमानत पर आए युवक ने पड़ोसी को दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव सुनरख में जमानत पर आए एक युवक पर अपने पड़ोसी को जान से मारने की धमकी देने और अभद्रता का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सुनरख निवासी श्रीकांत गौतम ने शिकायत में कहा है कि उनके पड़ोस में रहने वाले संदीप गौतम हत्या के प्रयास के आरोपी हैं। वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं। पीड़ित का आरोप है कि संदीप आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी एक पुराने मामले में राजीनामा का दबाव बना रहे हैं।
बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। घटना बीते रविवार 3 मार्च की सुबह करीब 9:20 बजे की बताई जा रही है। थाना जैंत पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos