{"_id":"69b859cd7432623a0e0642bd","slug":"after-the-womens-hospital-hpv-vaccination-is-now-available-at-chcs-as-well-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-162133-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महिला अस्पताल के बाद अब सीएचसी में भी एचपीवी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महिला अस्पताल के बाद अब सीएचसी में भी एचपीवी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के बाद स्वास्थ्य विभाग एक अप्रैल से जिले के 17 ब्लाॅक स्तरीय सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में 13 और 14 साल की बालिकाओं का टीकाकरण होगा। टीका लगवाने वाली बालिकाओं को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षाधिकारी एसीएमओ डॉ. एएन राय ने बताया कि जिले की नौ से 14 वर्ष की 38 हजार बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में टीकाकरण हो रहा है। एक अप्रैल से ब्लॉक स्तरीय सीएचसी पर मुफ्त में टीका लगाया जाएगा।
टीका लगने के बाद हो सकती हैं दिक्कतें
सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद इंजेक्शन लगने वाली जगह पर दर्द, सूजन या लालिमा हो सकता है। बुखार, सिरदर्द और थकान, चक्कर या मतली के लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं।
इनको नहीं लगाया जाएगा टीका
- गंभीर बीमारी से पीड़ित या फिर बीमार बालिकाओं का टीकाकरण नहीं होगा।
- किसी बालिका को पूर्व में लगे टीका से एलर्जी हुई हो तो टीका नहीं लगेगा।
- 14 साल की उम्र पूरा कर चुकी हो।
- जिन बालिकाओं को एचपीवी टीका लग चुका हो।
टीकाकरण के पूर्व बरतें सावधानी
- बालिका खाली पेट न हो।
- हल्का नाश्ता कर लें।
- एलर्जी हो तो चिकित्सक की सलाह पर ही टीकाकरण कराएं।
Trending Videos