{"_id":"69d93eeca233d3a379044806","slug":"body-of-missing-youth-found-floating-in-sai-river-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-164756-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सई नदी में उतराता मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सई नदी में उतराता मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पूर्व घर से लापता हुए युवक का शव शुक्रवार को चांदमारी के समीप सई नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी कृष्ण गोपाल पांडेय (45) बड़े भाई के फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। बुधवार को बिना बताए वह घर से निकल गया। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों के युवक के गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे युवक का शव सई नदी में उतराता मिला। नदी के आसपास घूम रहे चारवाहों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की सूचना पर रोते बिलखते हुए परिजन सई नदी के किनारे पहुंचे।
सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।