सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Choosing a career has become easier, you will get the desired options on the Umeed portal.

Pratapgarh News: कॅरिअर चुनना हुआ आसान, उम्मीद पोर्टल पर मिलेंगे मनचाहे विकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Choosing a career has become easier, you will get the desired options on the Umeed portal.
विज्ञापन
विद्यार्थियों को भविष्य संवारने के लिए उम्मीद पोर्टल पर कई विकल्प मिलेंगे। हाईस्कूल और इंटर के बाद छात्र-छात्राओं को अपना कॅरिअर चुनना आसान होगा। शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं के लिए उम्मीद पोर्टल शुरू किया है। इसमें एक क्लिक से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन व रोजगार संबंधी जानकारी मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों की काउंसिलिंग भी हो सकेगी।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि पोर्टल पर विभिन्न पाठ्यक्रम, उनकी संभावनाओं, आवश्यक विषयों और अध्ययन संस्थानों की विस्तृत जानकारी दी गई है। विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि और गणित जुड़े पांच सौ से अधिक कॅरिअर विकल्प उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विकल्पों का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में कॅरिअर क्लब गठित किए जाएंगे। जिनके माध्यम से समय-समय पर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
-----------
पंख पोर्टल पर बनेगी प्रोफाइल
डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि पंख पोर्टल पर विद्यार्थियों की प्रोफाइल बनाई जाएगी। साथ ही उन्हें यूनिक आईडी और पासवर्ड प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियों की काउंसलिंग के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे ताकि उनका मार्गदर्शन किया जा सके। पंख पोर्टल पर कक्षा नौवीं से 12वीं तक विद्यार्थियों का पूरा डाटा मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed