{"_id":"69f640f6e433d8a54c090570","slug":"competitive-student-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-bolero-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1010-166845-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार प्रतियोगी छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार प्रतियोगी छात्र की मौत
विज्ञापन
मृतक अल्ताफ। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइक लेकर किठावर बाजार स्थित अपनी दुकान पर जा रहे प्रतियोगी छात्र को अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक बोलेरो छोड़कर फरार है। पुलिस ने वाहन को कब्जे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अंतू के पूरबगांव निवासी मो. नईम का बेटा अल्ताफ हुसैन (28) दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कुछ दिनों पहले वह घर आया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अल्ताफ बाइक से किठावर बाजार स्थित अपने टेंट हाउस की दुकान पर जा रहा था।
दुकान से 50 मीटर पहले ही सांगीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। इससे छात्र घायल हो गया। परिजनों उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos