सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crime: Delhi businessman who came to his in-laws' house was stabbed to death

Pratapgarh Crime : ससुराल आए दिल्ली के व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, दिन दहाड़े हुई वारदात से सनसनी

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 May 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Pratapgarh Murder Case : महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे जियावन में दोपहर करीब एक बजे ससुराल पहुंचे व्यापारी युवक की दिन दहाड़े नुकीले हथियार से गोदकर हत्या करने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Crime: Delhi businessman who came to his in-laws' house was stabbed to death
विजय शुक्ला उर्फ टिंकू। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे जियावन में दोपहर करीब एक बजे ससुराल पहुंचे व्यापारी युवक की दिन दहाड़े नुकीले हथियार से गोदकर हत्या करने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि मुख्य आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।

Trending Videos


बाघराय थाना क्षेत्र के पूरे हरिपुर निवासी विजय शुक्ला उर्फ टिंकू (34) करीब 12 वर्षों से मां सीता देवी के साथ वह दिल्ली के नई सीमापुरी ए ब्लॉक में रहता था। घर पर ही किराने का थोक कारोबार का काम करता था। युवक की शादी 2016 में पूरे जियावन की नेहा के साथ हुई है। करीब पखवाड़े भर पहले नेहा ससुराल से मायके आई थी। विवाहिता के माता-पिता बड़े बेटे सिपाही अवनीश के पास लखनऊ गए थे। जबकि छोटा भाई तनुज राजापुर बाजार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय शुक्ला शुक्रवार को दिल्ली से मौसा नन्हे तिवारी के घर भंडारा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा। शनिवार की सुबह करीब एक बजे वह ससुराल पहुंच गया। ससुराल में मामा का बेटा महेशगंज के नरियावां निवासी दीपक पांडेय पहले से मौजूद था। किसी बात को लेकर दीपक की विजय से कहासुनी हो गई। दीपक कोल्डड्रिंक लेने साइकिल से बाजार चला गया। लौटने पर दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। मारपीट शुरू होने पर दीपक ने चाकू विजय के सीने और पेट में घोंप दिया।


Crime: Delhi businessman who came to his in-laws' house was stabbed to death
प्रतापगढ़ में दिल्ली के व्यापारी की हत्या के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

चाकू से किया गया ताबड़तोड़ प्रहार

कई बार चाकू के प्रहार की चोट से लहूलुहान विजय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सीएचसी कुंडा के चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी पर मृतक के रिश्तेदार ससुराल पहुंच गए। पत्नी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटा और दो बेटी हैं। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर रोती बिलखती हुई मां सीता देवी भी दिल्ली से रवाना हो चुकी है।

घटना की जानकारी पर एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ सदर करिश्मा गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। हत्यारोपी की साइमिक पुलिस ने सीज कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी के भाई और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Crime: Delhi businessman who came to his in-laws' house was stabbed to death
दिल्ली के व्यापारी की हत्या के बाद दुखी परिजन। - फोटो : संवाद।

बूढ़ी आंखों का सहारा था विजय

सीता देवी के पति कृपाशंकर शुक्ला का निधन एक फरवरी 2024 को हार्ट अटैक से हुआ था। पति की मौत के बाद सीता देवी का सहारा इकलौता बेटा विजय ही था। बेटे की मौत की सूचना पर मां दिल्ली में ही बदहवास हो गई। बेटे को पुकारते हुए घर से बाहर भागने लगी। परिजनों ने बताया कि वह रिश्तेदारों के साथ दिल्ली से रवाना हुई हैं।

पुलिस की जांच में घूम रही शक की सुई

मृतक की पत्नी नेहा भले ही पुरानी रंजिश के कारण पति की हत्या किए जाने की शिकायत पुलिस से की है, लेकिन पुलिस की जांच में शक की सुई कई लोगों की ओर इशारा कर रही है। कई सवालों को साथ लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पति से रंजिश होने के बाद भी हत्यारोपी मृतक के ससुराल में पहले से मौजूद था। आरोपी के उपस्थिति में ही युवक ससुराल पहुंचा। उसके बाद विवाद शुरू हो गया। जबकि पत्नी से फोन पर बात करने के बाद वह खुशी-खुशी मौसा के घर से ससुराल को निकला था। इन सवालों की हकीकत खंगालने में पुलिस जुट गई है।

पत्नी की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश में छह टीमें लगाई गई हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - करिश्मा गुप्ता, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed