फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Man kills his wife in Fatanpur; police arrest the accused.

प्रतापगढ़ : ईंट से सिर कूंचकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार, आए दिन होता था विवाद

Sat, 17 Oct 2026 11:50 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Oct 2026 11:50 AM IST
सार

फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला गांव में युवक ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। भोर में विवाद के बाद किसी वजनी वस्तु से सिर पर प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

विज्ञापन
Pratapgarh News: Man kills his wife in Fatanpur; police arrest the accused.
फतनपुर में घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

विज्ञापन

फतनपुर के पटहटिया कला में शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे शराबी पति ने ईंट से सिर कूंचकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या की बात कुबूल की है। बताया कि पत्नी आए दिन विवाद करती थी।

जौनपुर के बभनिवाव निवासी गामा यादव की बेटी मंजू देवी (44) की शादी करीब 18 साल पहले पटहटिया कला निवासी टाइनी शाखा संचालक अजय यादव के साथ हुई थी। मृतका के पिता गामा यादव का आरोप है कि शराब के नशे में दामाद अक्सर बेटी को मारापीटा करता था। पति का दूसरी महिला से नजदीकी रिश्ता था। इसे लेकर हमेशा दोनों में विवाद होता था।

विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार की रात में अजय शराब के नशे में घर पहुंचा। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। गुस्साए अजय ने ईंट से मंजू के सिर पर कई वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फोन को घर के पीछे कुएं में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोर में चार बजे पुलिस को किसी ने घटना की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही मायके से परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया। सीओ रानीगंज प्रशांत राज के आश्वासन पर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए।


मौके पर मौजूद पति अजय यादव और देवर राजेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों को फतनपुर थाने लाया गया। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या की बात कुबूल की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि भाई राजेश को पुलिस ने छोड़ दिया। मृतका की बेटी आरुषि लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा और बेटा आयुष कानपुर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा है। आरोपी अजय यादव के पिता भगवानदीन यादव सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी हैं।

Trending Videos

खून से सना मृतका का बेडरूम

मंजू देवी पर अजय ने इतनी बार प्रहार किया कि पूरा बेडरूम खून से सन गया। जगह-जगह खून के छींटे पड़े थे। शव फर्श पर पड़ा था। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो मंजर देख दंग रह गई। घटना की जानकारी पर इलाके के लोगों की भीड़ जुटी रही।

हत्या के बाद आरोपी पति ने नहीं छोड़ा था घर

प्रतापगढ़। शराब के नशे में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति अजय यादव ने घर नहीं छोड़ा था। पत्नी के शव के साथ वह करीब दो घंटे तक बेडरूम में मौजूद रहा। भोर में करीब चार बजे के आसपास पुलिस के पहुंचने पर भी आरोपी घर में ही था। 

साक्षरता की अलख जगा रही थीं मंजू

साक्षर भारत मिशन योजना के तैनात मंजू की नियुक्ति प्रेरक पद हुई थी। संविदा पर नौकरी करने वाली मंजू 15 वर्ष से अधिक आयु बच्चों और लोगों को साक्षर बनाने का काम करती थीं। समय-समय पर बीएलओ, सर्वे की जिम्मेदारी भी मंजू को ब्लॉक कार्यालय से दी जाती थी।

शनिवार की भोर में करीब चार बजे पीआरवी को किसी ने महिला की हत्या की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी अजय के बेडरूम में उसकी पत्नी का शव फर्श पर खून से सना मिला। मौके से आरोपी पति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में फतनपुर थाने में आरोपी में जुर्म कुबूल किया। उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। - आलोक कुमार, एएसपी पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed