फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two youths and a woman killed after being hit by a dumper in Kunda; five-year-old child critically injured.

प्रतापगढ़ : कुंडा में डंपर की टक्कर से दो युवकों और महिला की मौत, पांच वर्षीय बच्चा गंभीर

Wed, 21 Oct 2026 03:52 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Oct 2026 03:52 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के बाघराय क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के दो युवकों और एक महिला की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
Two youths and a woman killed after being hit by a dumper in Kunda; five-year-old child critically injured.
घटना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

विज्ञापन

बाघराय क्षेत्र के छेवंगा चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों में डंपर चालकों की लापरवाही को लेकर आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गैसपुर मौली गांव के लोहारन पुरवा निवासी नोखेलाल भारती (38) पुत्र ऊदल अपनी बाइक से बहनोई हैदर भारती (45) पुत्र लहरी भारती उर्फ श्री मंगता, बहन रीता देवी (41) और पांच वर्षीय भांजे शिवम को लेकर प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र स्थित बांका जलालपुर जा रहे थे।

विज्ञापन

बताया गया कि करीब दोपहर एक बजे जब वे बाघराय के छेवंगा चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नोखेलाल भारती, हैदर भारती और रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाघराय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अजय यादव और सीओ सदर मनोज रघुवंशी सीएचसी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक वहां रुककर परिजनों से बातचीत की। इसके बाद वे मुख्यालय लौट गए। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने डंपरों की तेज रफ्तार और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed