सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dues to be deposited before transferring or scrapping the vehicle

Pratapgarh News: वाहन ट्रांसफर या स्क्रैप करने से पहले जमा करना होगा बकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dues to be deposited before transferring or scrapping the vehicle
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने व्यवसायिक वाहनों के लिए कर व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए नई वन टाइम टैक्स प्रणाली लागू कर दी है। अब तक त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक टैक्स जमा करने की सुविधा लेने वाले वाहन स्वामियों को वाहन बेचने, ट्रांसफर करने या स्क्रैप कराने से पहले वन टाइम टैक्स, पूरा शेष टैक्स एकमुश्त जमा करना होगा।
Trending Videos

परिवहन विभाग की नई व्यवस्था के अनुसार अब टैक्स भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल आधारित हो गई है। अगर किसी व्यवसायिक वाहन पर त्रैमासिक या अर्धवार्षिक टैक्स की व्यवस्था चल रही है और वाहन स्वामी उसे बीच में बेचना चाहता है या उसे कबाड़ (स्क्रैप) घोषित कराना चाहता है तो पहले पूरे बकाया टैक्स का भुगतान अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जहां वाहन स्वामी अपनी सुविधा के अनुसार किस्तों में टैक्स जमा कर सकते थे, वहीं अब आवेदन तभी स्वीकार होगा जब वाहन पर देय संपूर्ण टैक्स का भुगतान कर दिया गया हो। नए पोर्टल पर व्यवस्था अपडेट कर दी गई है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे राजस्व वसूली में पारदर्शिता आएगी। बकाया कर की समस्या समाप्त होगी। व्यवस्था लागू से होने वाहन स्वामियों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। नई व्यवस्था विशेष रूप से ट्रक, बस, टैक्सी और अन्य व्यवसायिक वाहनों पर प्रभाव डालेगी। एआरटीओ डॉ. दिलीप गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed